Breaking News

संस्कार भारती ने अपना तृतीय उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी को बाल कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता के रूप में मनाया।

Spread the love

बिसौली। संस्कार भारती ने अपना तृतीय उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी को बाल कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता के रूप में मनाया। कार्यक्रम का सेवानिवृत्त प्राचार्य कवि विजय सक्सेना, सरस्वती विद्यामन्दिर के प्राचार्य संजीव कुमार यादव एवं कृष्णा गुप्ता ने माँ भारती एवं भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्था के ध्येयगीत का गायन राम प्रकाश गुप्ता ( रामजी ) ने किया। प्रतियोगिता में अनेक कृष्ण रूप ने दर्शकों का मन मोह लिया। इन सब की छवि मेला के मंच पर आकर्षण बिखेर रही थी।प्रतियोगिता में प्रनीशा प्रथम, सूर्यांश द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान संगीतकार राज कुमार सक्सेना, गायक धर्मेन्द्र यादव ने भगवान कृष्ण के भजन गाये। प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं अन्य समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि हर गोविन्द पाठक ( दीन ) ने किया। भगवान कृष्ण व भारत माता की आरती जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार भट्ट, अरुण गुप्ता, डॉ. रूपेन्द्र आर्य, कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, चन्द्र पाल गुप्ता, अभय वर्मा, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, देवमोहन, चन्द्र पाल शर्मा, गौरी पाठक, गोपेश्वर पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!