Breaking News

शि‌व शक्ति भवन मंदिर में मनाया गया गणेशोत्सव

Spread the love

शि‌व शक्ति भवन मंदिर में मनाया गया गणेशोत्सव

भगवान गणेश की कथा सुनकर भाव विभोर हुए लोग

बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में मनाए जा रहे गणेशोत्सव पर भक्ति और श्रद्धा के भावों से सराबोर इस आयोजन में कथा वाचक पंडित उमंग दाक्षित ने भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के जन्म की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कथावाचक ने ताड़कासुर वध की कथा का वर्णन करते हुए श्रोताओं को बताया गया कि कैसे शिव की तपस्या और पार्वती की साधना से कार्तिक स्वामी का जन्म हुआ। इसके बाद भगवान गणेश के जन्म की कथा सुनाई गई। पार्वती द्वारा अपने उबटन से भगवान श्री गणेश की उत्पत्ति, शिव द्वारा उनका सिर काटने और फिर हाथी का सिर लगाकर उन्हें विघ्नहर्ता का दर्जा देने की कथा ने श्रोताओं को प्रभावित किया। कथा से पहले यहां सुबह भगवान गणेश जी का अभिषेक किया गया। उसके बाद यहां हवन यज्ञ किया गया। जिसमें लोगों ने श्रध्दा पूर्वक आहुतियां दी। इस मौके पर पंकज वाष्र्णेय, पि्रंयका वाष्र्णेय, विमल शर्मा, गीतांजलि वाष्र्णेय, बीना वाष्र्णेय, मंजू वाष्र्णेय समेत काफी महिला श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में संविलियन विद्यालय के तीन छात्र चयनित

Spread the loveबिसौली (संवाददाता गोविंद देवल)। नगर के संविलियन विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय आय …

error: Content is protected !!