Breaking News

बिल्सी में कांग्रेस ने निकाली वोटर अधिकार पदयात्रा

Spread the love

बिल्सी में कांग्रेस ने निकाली वोटर अधिकार पदयात्रा

बिल्सी। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को नगर में जनता को जागरूक करने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क से हुआ। जिसका नगर के मुख्य बाजार होते हुए अंबियापुर चौराहे पर जाकर समापन किया गया। पदयात्रा का संचालन जिला उपाध्यक्ष कॉर्डिनेटर बरेली महानगर सुनीता सिंह ने किया। उन्होनें वर्तमान में मोदी सत्ता वोट चोरी करके आई है। इस बात में कोई संदेह नहीं रहा कि बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी करके सत्ता ने जबरन लोकसभा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा विधानसभाओं को जीत लिए। पूरा देश अचंभित था इतने विरोध के बाद ये कैसे जीत गए, विपक्षी पार्टियों में सिर्फ राहुल गांधी ने इस पर कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर खोज बीन की तो लगभग छः महीने लगे तब उन्होंने पूरे प्रकरण का भंडाफोड़ किया कि बीजेपी कैसे वोट चोरी करके सत्ता प्राप्त कर रही है। अब बिहार में चुनाव हैं वहां वोट चेकिंग के नाम पर बहुत बड़े स्तर पर विपक्ष के वोट काट कर अपने बाहरी वोटरों को जोड़ा जा रहा है। जिला महासचिव आलोक सिंह ने कहा कि बीजेपी को चुनाव लड़ाने के नाम पर उनके हजारों कार्यकर्ता महीनों पहले डेरा डाल लेते हैं जिनकी व्यवस्था वहां की बीजेपी पार्टी के लोग करते हैं और इन लोगों के नाम फर्जी पते पर चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में जोड़ दिए जाते हैं, फिर वो लोग चुनाव लड़ाते लड़ाते अपना माहौल बना लेते हैं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह, सोनपाल, कार्तिक रघुवंशी, नदीम मुस्तकीम, जसपाल, राहुल, सुनील, इद्रजीत, रिहान, ताहिर सलमानी, इसरार, संजय, विनोद मुकेश, अमरीश, रवि, संजीव, सोनू माथुर, अमन, विष्णु, श्रीपाल सिंह, महिपाल, शेरसिंह, मोहबे अली, हर्देश कोहली, रामसेवक, ज्ञानवीर सिंह, नदीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री शीतलाष्टमी का 102वां महोत्सव 10-11 मार्च को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Spread the love बदायूं। हर वर्ष चैत्र मास में मनाया जाने वाला श्री शीतलाष्टमी महोत्सव …

error: Content is protected !!