Breaking News

खंड विकास अधिकारी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन –

Spread the love

खंड विकास अधिकारी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन –
आसफपुर विकासखंड के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, बाल विकास विभाग सुपरवाइजर , लेखपाल , पशुपालन विभाग, के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमसुख गंगवार एवं ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह ने संयुक्त रूप से मिलकर किया । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं शोएब रजा ने सतत विकास लक्ष्य की नौ थीम जैसे – गरीबी मुक्त गांव ,स्वस्थ गांव ,बाल हितेषी गांव , पर्याप्त जल युक्त गाव , स्वच्छ हरा भरा गांव ,आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव , सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव ,सुशासन वाला गांव , महिला हितेषी गांव आदि पर । विस्तृत चर्चा की । मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार शेखर एवं उमा देवी ने पी ए आई 1.0 तथा 2.0 के अंतर के बारे में विस्तृत चर्चा की । जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गेश कुमार जी ने पी ए आई 2.0 को किस तरह फीड करना है के बारे में टेक्निकल जानकारी ऑनलाइन फीड करना समझाया । इस मौके पर सचिव केशब भारती , विनेश कुमार , कपिल गौतम , धर्मवीर सिंह, गौरव सिंह, अंकित कुमार, विनीत कुमार, विवेक चौधरी ,गजेंद्र सिंह , सुनील कुमार सक्सेना , सहायक विकास अधिकारी आई एस बी तथा ग्राम प्रधानों में कृष्ण वीर सिंह , गोपीचंद , श्रीमती अफसाना , श्रीमती विमला देवी , श्रीमती पूजा , श्रीमती रुखसाना , एवं पंचायत सहायक तथा रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डाइट ऑडिटोरियम में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, 2027 में फिर सरकार बनाने का आह्वान

Spread the loveis बदायूं। स्थानीय डाइट ऑडिटोरियम में बदायूं विधानसभा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन …

error: Content is protected !!