समाज सेविका अशर्फी देवी का निधन , परिवार व सत्तासीन पदाधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संभ्रांत लोगों ने दी अंतिम विदाई
आसफपुर – बीते दिन स्थानीय संभ्रांत दीक्षित परिवार की प्रस्तिष्ठित शांत व सरल स्वभाव की धनी समाज सेविका अशर्फी देवी का रात करीब साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया ।
तकरीबन एक सौ वर्ष की जीवन यात्रा पार करने वाली समाज सेविका ने स्थानीय धार्मिक स्थल दीक्षित आश्रम के अलावा जनहित के लिए प्याऊ व नलकूप लगवाए ।
अशर्फी देवी के पति स्वर्गीय
कल्यान दास दीक्षित सन 1994 में स्वर्ग सिधार गए ।
कल्यान दास दीक्षित कई वर्षों तक ग्राम्य विकास विभाग में ऊंचे ओहदे पर पदासीन रहे ।
अशर्फी देवी अपने कलेजे के टुकड़े बड़े बेटे राकेश कुमार दीक्षित , राजेश कुमार दीक्षित , दिनेश कुमार दीक्षित , रवेंद्र कुमार दीक्षित व पौत्र शिवम दीक्षित , सुमित दीक्षित , अमित दीक्षित , विनीत दीक्षित , प्रवीन दीक्षित , आशीष दीक्षित , प्रतीक्षा दीक्षित सहित भरा पूरा दीक्षित परिवार छोड़कर सदैव के लिए सुख की नींद सो गईं ।
अब समाज सेविका अशर्फी देवी हमारे बीच नहीं है इससे दीक्षित परिवार समेत समस्त ग्रामवासियों , क्षेत्र वासियों , समाज सेवियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की आंखें बेहद नम हैं ।
उनका अंतिम संस्कार बीते गुरुवार दोपहर के समय स्थानीय गांव आसफपुर में ससम्मान किया गया ।
इस दौरान स्थानीय कवि पंकज कुमार पाराशरी , अशोक कुमार शर्मा , देवेंद्र कुमार पाठक , श्रीनिवास शर्मा सहित सत्तासीन पदाधिकारी दुर्गेश कुमार वार्ष्णेय , योगेश कुमार शर्मा , विजय शर्मा , पवन मिश्रा , रामौतार मिश्रा आदि संभ्रांत लोग इस गमगीन माहौल में शरीक हुए।
आसफपुर से दानवीर सिंह