Breaking News

आर.के. पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का भव्य आयोजन

Spread the love

आर.के. पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का भव्य आयोजन

आज आर.के. पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह सिकरवार एवं विद्यालय के निदेशक आशीष अग्रवाल एवं अम्ब्रीश अग्रवाल जी ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

खेल दिवस के अवसर पर छात्रों ने दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊँची कूद, रिले रेस सहित विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलकूद की इन प्रतियोगिताओं ने बच्चों में टीम भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पी.टी.आई. श अजय कुमार जी का विशेष योगदान रहा। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास और ऊर्जा भरने का माध्यम भी हैं।

निदेशक।आशीष अग्रवाल एवं अम्ब्रीश अग्रवाल ने भी बच्चों को खेल-कूद के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास की प्रेरणा दी और विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं आनंद का माहौल रहा और खेल दिवस सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सफदर हुसैन बने इज्जतनगर मंडल के नए जनसंपर्क अधिकारी

Spread the loveप्रिंट, सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका संवाददाता : …

error: Content is protected !!