Breaking News

एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में खेल दिवस के उपलक्ष्य में हुई खेल प्रतियोगिताएं

Spread the love

एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में खेल दिवस के उपलक्ष्य में हुई खेल प्रतियोगिताएं

सतेती वजीरगंज मार्ग पर स्थित एस के एल एम पब्लिक स्कूल में आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती के उपलक्ष में आज विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विद्यालय में आयोजित लंबी कूद में हिमांशु चौहान ने प्रथम आदर्श ने द्वितीय राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया खो खो प्रतियोगिता में वंशिका चौहान की टीम ने दिव्यांशी राजपूत की टीम को हराकर बाजी मारी,200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में मालदेव सागर,ने प्रथम आदेश ने द्वितीय आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों का विद्यालय के एमडी पीडी सिंह ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए खेल भी हमारे जीवन का एक हिस्सा होते हैं यदि हम अपने दैनिक जीवन में से कुछ समय खेल के लिए निकालते हैं तो हम स्वस्थ भी रहते हैं व खेल के माध्यम से हम देश व प्रदेश में अपना नाम भी रोशन कर सकते हैं इसलिए हमें खेल को भी इंपॉर्टेंस देना आवश्यक है विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अहम रोल रखते हैं यदि हम अच्छे ढंग से खेल खेलते हैं तो निश्चित ही प्रदेश व देश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं खेल के माध्यम से हम राष्ट्रीय स्तर तक जा सकते हैं इसलिए हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी महत्व देना जरूरी है इस मौके पर कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार,वीना सिंह,रंजीत सिंह ,बीना कुमारी ,कमलेश कुमारी,सपना माहौर, सृष्टि तोमर , शिवि चौहान,पल्लवी कुमारी,अनम सैफी, दीप्ति राठौर,शानू राठौर , कंचन, अनन्या सोलंकी आदि मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!