Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश कल से बदायूं दौरे पर 31 अगस्त को हाथरस में सूचना अधिकार सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

Spread the love

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश कल से बदायूं दौरे पर
31 अगस्त को हाथरस में सूचना अधिकार सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग
बदायूं। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता 29 अगस्त को लखनऊ से रात्रि 9 बजे बदायूं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। अगले दिन 30 अगस्त को सुबह 9 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में जनपद के संभ्रांत नागरिकों से भेंट वार्ता करेंगे। इसके बाद 11 बजे आम नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे। 12 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस से सहसवान में आरएन हॉस्पिटल में पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक का कुशलक्षेम जानेंगे। इसके बाद वे बदायूं में निधनोपरांत शोक संतप्त परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सायं भोला धाम में श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश कथा एवं टिकटगंज में संजय राणा के यहा मराठा एसोसिएशन द्वारा 22वें श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
राज्य सूचना आयुक्त 31 अगस्त को प्रातः एटा को रवाना होंगे एवं वहां पर आयोजित कार्यक्रमों के उपरान्त दोपहर 3 बजे हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां आयोजित सूचना अधिकार सम्मेलन में प्रतिभाग कर रात्रि 10 बजे बदायूं पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन एक सितम्बर को सुबह 6 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
उक्त जानकारी राज्य सूचना आयुक्त के निजी सचिव शुभम अग्रवाल ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!