Breaking News

अस्पताल पर शराब पीने से रोका तो दबंगों ने की मारपीट

Spread the love

अस्पताल पर शराब पीने से रोका तो दबंगों ने की मारपीट
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्रांतर्गत उसावां-फर्रूखाबाद मार्ग पर स्थित इनाया नर्सिंग होम के संचालक द्वारा नर्सिंग होम पर शराब पीने को मना किया तो दबंगों ने नर्सिंग होम संचालक मोहम्मद नदीम खान से मारपीट की। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। घटना के बाद पीड़ित नर्सिंग होम संचालक नदीम खान ने , मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई , पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर दी है और आसिफ, आरिफ, कासिम सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं नर्सिंग होम संचालक काफी डरा हुआ है और इसका सीधा प्रभाव मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। नर्सिंग होम पर इस तरह की घटना होने से मरीजों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …