Breaking News

केंद्रीय मंत्री ने किया गुधनी देवछठ मेले का उद्घाटन

Spread the love

केंद्रीय मंत्री ने किया गुधनी देवछठ मेले का उद्घाटन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा में मुख्य रोड पर स्थित श्री बलदाऊ जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष लगने वाले प्राचीन देवछठ मेले का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने फीता काट कर किया। उन्होने कहा कि मेला हमारी भारतीय संस्कृति को याद दिलाते हैं। इससे देश में भाईचारे और आपसी सौंहार्द भी बढ़ता है। इसलिए मेला का आयोजन धूमधाम से होते रहना चाहिए। इससे पहले मंत्री ने बदलाऊ महाराज एवं बालाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की। आयोजकों ने बताया कि इस बार मेला 21 सिंतबंर तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य, मेला प्रबंधक रामजीमल शर्मा, मेला अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, विवेक राठी, आचार्य संजीव रुप, रजनीश शर्मा, लक्ष्मण दत्त शर्मा, लवकुमार शर्मा, दीपक चौहान, विनोद पालीवाल, कुश शर्मा, राघव शर्मा, आचार्य ललित शर्मा, गोपाल सिसौ्दिया, मुरारी लाल सेठ आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …