Breaking News

सभी धार्मिक त्यौहारों को शांति और सद्भावना से मनाए

Spread the love

सभी धार्मिक त्यौहारों को शांति और सद्भावना से मनाए

बिल्सी। कोतवाली में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी त्यौहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से धार्मिक त्यौहारों को शांति और सद्भावना के साथ मनाए जाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक-प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने कहा कि भारत के एक लोकतांत्रिक देश है, इसमें सभी लोगों को अपने-अपने त्यौहारों को कुछ मर्यादाओं के साथ मनाने का अधिकार है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वह सभी धार्मिक त्यौहारों को शांति और सद्भावना के साथ मनाए। उन्होनें कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी तरह माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो पुलिस उसके साथ कठोर कार्रवाई भी करेगी। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, आदित्य माहेश्वरी, अनुभव वाष्र्णेय, दीपक माहेश्वरी, यतेंद्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …