Breaking News

मां के साथ ननिहाल में रह रहे 3 साल के इकलौते बच्चें की तालाब में डूबने से मौत-

Spread the love

मां के साथ ननिहाल में रह रहे 3 साल के इकलौते बच्चें की तालाब में डूबने से मौत-
उसैहत थाना क्षेत्र के गांव भन्द्रा में रविवार को तालाब में डूबकर एक बच्चे की एक दर्दनाकमौत हो गई इकलौता परिवार में बेटा बताया जाता है वह अपनी मां के साथ एक साल से ननिहाल गांव भन्द्रा में रहता था मासूम फराद पुत्र इस्माइल गांव कादरगंज थाना सिकंदर वैश्य का निवासी है। फराद के पिता दिल्ली में एक कंपनी में मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं जो अभी दिल्ली में ही है इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता का रो रो कर बुरा हाल है।खेलते खेलते तालाब में डूबा परिजनों के अनुसार रविवार को फराद घर के पास खेल रहा था इसी दौरान घर से कुछ दूर तालाब में डूब गया परिवार के बच्चे भी उसके साथ खेल रहे थे बच्चों ने जब डूबते हुए देखा तो शोर मचाया वहां लोग पहुंचे गहरे पानी में फराद गुम होगया था। ग्रामीणों ने बचचे तालाब में घुस कर तलाश किया कुछ देर बाद बच्चे को बाहर निकाला गया और स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इकलौती बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पर थाना उसैहत पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने पोस्टमार्टम को कहा तो परिजनों ने मना कर दिया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!