Breaking News

कांग्रेस ने उसहैत में निकाली वोटर अधिकार यात्रा

Spread the love

कांग्रेस ने उसहैत में निकाली वोटर अधिकार यात्रा
उसहैत: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चलाई जा मुहीम वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम के तहत कस्बा उसहैत में बदायूं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह के नेतृत्व में वोटर अधिकर यात्रा रैली आयोजित की गई। जिसमे केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए। कांग्रेस नेता ओमकार सिंह ने मोदी सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है और बीजेपी की सरकार हटाने का मन बना चुकी है इसलिए बीजेपी वोट चोरी करके प्रत्येक राज्य और केन्द्र में सत्ता पर काबिज़ रहना चाहती है। इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहरजा खां,पूर्व नगर अध्यक्ष असद खान , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर, कामिल मिर्जा,मुन्ने खान ,शाहिद खां, मुश्ताक बेग आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!