Breaking News

बदायूं के पिपरौल गांव में रिटायर्ड रेलवे गेनमैन के घर से नकदी समेत लाखों रुपए के सोने – चांदी के आभुषण चोरी

Spread the love

बदायूं के पिपरौल गांव में रिटायर्ड रेलवे गेनमैन के घर से नकदी समेत लाखों रुपए के सोने – चांदी के आभुषण चोरी

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के पिपरौल गांव के रहने वाले वीरपाल कश्यप पुत्र ईश्वरी प्रसाद रेलवे में गेनमैन से रिटायर्ड हैं। बीती रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और घर में रखी सेफ अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी समेत 15 लाख रुपए की चोरी कर फरार हो गए। रविवार को चार बजे के आसपास दिलीप कुमार ने बताया कि मकान में वह और उसके भाई नन्हे लाल, नरेश, सतीश फौजी रहते हैं। बीती रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और हम चारों भाईयों के कमरे में घुसकर कमरे में रखी सेफ अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखी एक लाख 60 हजार रुपए की नकदी समेत लगभग साढ़े 13 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर चोर फरार हो गए। उसने बताया रविवार को जाग होने पर उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस व पीआरवी पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पुलिस व पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की । वहीं फॉरेसिक टीम ने मौके से नमूने संकलित किए हैं। गांव में हुई चोरी से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। यहां बताते चलें इससे पहले भी कछला पुलिस चौकी क्षेत्र में इससे पहले भी चोरी हो चुकी हैं। जिनका आज तक कछला चौकी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।इस संबंध में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!