Breaking News

मण्डी समिति बिसौली के सचिव हिम्मत सिंह की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन

Spread the love

बिसौली। मण्डी समिति बिसौली के सचिव हिम्मत सिंह की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां उनकी सेवाओं को लेकर फूल मालाएं भेंट की गई और सम्मानित किया गया। शाहजहांपुर से आए मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप ने कहा कि हिम्मत सिंह ने एक कर्मठ कर्मचारी के रूप में मंडी समिति की जिम्मेदारियां का निर्वाहन किया है। उनके कार्यों को समिति हमेशा याद करेगी। विभिन्न पदों पर 39 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले मंडी सचिव हिम्मत सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति पर कहा कि व्यापारियों, किसानों एवं मंडी कर्मचारियों का जो हमें सहयोग मिला उसको मैं कभी भूल नहीं सकता। इस दौरान फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, एसआई नरेंद्र सिंह, शाहजहांपुर के मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप, बदायूं के मंडी सचिव प्रभात यादव, उझानी के मंडी सचिव खंडविन्द प्रकाश, बिल्सी के मण्डी सचिव अरविंद चौहान, मंडी निरीक्षक रंजीत कुमार मौर्य, मंडी निरीक्षक दिलीप गुप्ता, इस्लामनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, के.पी. मौर्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!