Breaking News

मन की बात निरंतर राष्ट्र निर्माण में जुटे रहने की प्रेरणा देता है – राजीव कुमार गुप्ता

Spread the love

मन की बात निरंतर राष्ट्र निर्माण में जुटे रहने की प्रेरणा देता है – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड को जनपद बदायूं में दो हजार से अधिक बूथों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सुना।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज विधानसभा के गांव धरेली में मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना और कहा पीएम नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन सदैव हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। जनसेवा के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटे रहने की प्रेरणा देता है।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बदायूं नगर के मोहल्ला खंडसाड़ी में मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका प्रांगण दातागंज में मन की बात कार्यक्रम को स्थानीयजनों के साथ सुना।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने डीएम रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!