Breaking News

राधाष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष में एक भव्य व दिव्य आयोजन संपन्न हुआ

Spread the love

बिसौली। नगर में श्रीराधा रानी प्रेम सेवा समिति के तत्वावधान में राधाष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष में एक भव्य व दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। लाड़ली सरकार को 56 भोग अर्पित किए गए संध्या समय भक्ति व श्रद्धा से परिपूर्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया।
मुरादाबाद से आये प्रसिद्ध कलाकारों ने जब एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, तो संपूर्ण वातावरण राधे-राधे के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। भजनों की सुरमयी धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमकर नृत्य करने लगे। भजन संध्या में राधारानी की महिमा का गान हुआ प्रेम व भक्ति की सरिता बह निकली। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी राधारानी से अपने जीवन में सुख-शांति व मंगलकामना का आशीर्वाद माँगा। इस मौके पर लायक सिंह यादव, पवन कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, चौधरी मनोज कुमार, बालकृष्ण गुप्ता, संजीव मिश्रा, डॉ. अजीत सिंह, टिंकू शाक्य, डॉ. सुमित पॉल, सतीश माथुर, उपदेश कुमार, सौरभ शुक्ला, श्याम गौड़, इशिता गौड़, कविता कथूरिया, ध्रुव यादव, कुश यादव, मनोज कुमार यादव, पवन रस्तोगी, अभिषेक शर्मा, हर्षित शर्मा, अक्षित शर्मा, रिंकू दिवाकर, कुमरपाल, नंद किशोर मौर्य सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!