Breaking News

बालाजी बलदेव धाम गुदनी में मंगलवार को भक्तिमय माहौल में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। बालाजी बलदेव धाम गुदनी में मंगलवार को भक्तिमय माहौल में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान बालाजी हनुमान जी महाराज को सुंदर चोला चढ़ाया। भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर मंगलकामनाएँ मांगीं। इसके उपरांत दूर-दूर से आए भक्तों को पूज्य महंत श्री श्री 1008 ललितेश्वर महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने बालाजी महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए कहा उनकी कृपा से हर संकट दूर हो जाता है। भक्तों ने गहन भक्ति भाव से दरबार में नतमस्तक होकर अपनी-अपनी मनोकामनाएँ व्यक्त कीं। आपको बता दें बालाजी महाराज का दरबार प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सजता है, जहाँ दूर-दराज़ से श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी कराने के लिए पहुंचते हैं। इस मौके पर मंदिर परिसर में जय बजरंगबली, जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!