Breaking News

नायब तहसीलदार व बैंक प्रबंधक ने बड़े बकायेदारों की भूमि कुर्क करने को विधिक कार्यवाही की

Spread the love

नायब तहसीलदार व बैंक प्रबंधक ने बड़े बकायेदारों की भूमि कुर्क करने को विधिक कार्यवाही की
बिसौली – तहसील क्षेत्र के गांव एत्मादपुर में नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव , रानेट की स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक रिचिन कुमार ने दो बड़े बकायेदारों की भूमि कुर्क करने के लिए बैनर व लाल झंडी लगाकर विधिक कार्यवाही की है ।
इस दौरान बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव एत्मादपुर के सत्यपाल सिंह पुत्र भूपाल सिंह व दूसरे बड़े बकाएदार हरपाल सिंह पुत्र होरी लाल आदि बड़े बकायेदारों की भूमि कुर्क की गई ।
इस दौरान राजस्व टीम के साथ अमीन अनिल कुमार , फकीर मोहम्मद , कुंवर पाल , अनुसेवक महेंद्र पाल शर्मा , भगवान दास , कृषि अधिकारी शुभम व रिकवरी एजेंट मुनेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे ।
राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायेदारों की भूमि कुर्क करने की विधिक कार्यवाही होने की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है ।
यह जानकारी बिसौली नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!