Breaking News

भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं नकवीया गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान

Spread the love

आज भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं नकवीया गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु एक गोष्ठी श्री नेकचंद्र मिश्रा प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में किया गया l इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स ) डॉ विनेश कुमार द्वारा जनपद में एच आई वी/ एड्स होने के 4 कारण असुरक्षित यौन सम्बन्ध,एच आई वी ग्रस्त महिला से होने वाले उसके बच्चे, एच आई वी ग्रस्त व्यक्ति का ब्लड दूसरे को चढ़ाने, एच आई वी से संक्रमित व्यक्ति की सिरिंज से दूसरे को इंजेक्शन लगाने से फैलता है इसी प्रकार बच्चों को जागरूक किया गया l एवं उपस्थित श्रीमती सुषमा सिंह ने (PPTCT) काउंसलर द्वारा बताया गया कि अगर कोई HIV संक्रमित महिला है ।तो उसका प्रसव डॉक्टर की देख रेख में ही होनी चाहिए इसी तरह STI के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए सभी को जागरूक किया गया एवं । शनि दुवे प्रोग्राम मैनेजर लोक स्मृति सेवा संस्थान बदायूं के द्वारा बताया गया कि सही जानकारी ही सही बचाव है ।एवं उनके संस्था द्वारा चल रहे प्रोग्राम जैसे एफ एस डब्लू, एम एस एम, ड्रग यूजर्स जैसे उच्च जोखिम समूहों पे HIV/AIDS विषय पर जागरूक कर रोक थाम एवं, जाँच, बचाव, इलाज के बारे में संपूर्ण जानकारी दिया l एवं कार्यक्रम का संचालन रोहित सक्सेना ssk प्रोग्राम मैनेजर एवं आकाश सक्सेना ORW द्वारा किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित । शिक्षिक एवं शिक्षिका महोदय/महोदया के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!