राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में “नेत्रदान पखवाड़ा” का आयोजन
प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार ने कहा – नेत्रदान से दो लोगों को मिल सकती है जीवनभर की रोशनी
बदायूँ, 4 सितम्बर 2025 – राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में प्रधानाचार्य प्रो. (डा.) अरुण कुमार के दिशा-निर्देशन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितम्बर 2025) के अंतर्गत इस वर्ष भी विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा रहा है।
नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डा. अमृता बाजपेयी ने बताया कि एमबीबीएस 2021 एवं 2022 बैच के छात्रों द्वारा 3 सितम्बर को रैली एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। “आँखों से रोशनी तक” और “नज़रों को तोहफ़ा” शीर्षक से हुए इन नाटकों में नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार ने कहा – “नेत्रदान महादान है। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को जीवनभर की रोशनी मिल सकती है। भ्रांतियों को दूर कर समाज को इस पवित्र कार्य में आगे आना चाहिए। मेडिकल कालेज ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आगे भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
नुक्कड़ नाटक से प्रेरित होकर ग्राम खडुआ निवासी जयप्रकाश गुप्ता ने नेत्रदान की शपथ ली। साथ ही पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डा. नेहा सिंह, डा. राजेश शाक्य, डा. अपूर्वा, डा. जतिन, डा. आशीष, डा. निकिता, सबा एवं अंशुत, विभागाध्यक्ष फार्माकोलॉजी डा. रश्मि सिंह, विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी डा. सुचेता यादव, डा. नितेश पति तिवारी, संकाय सदस्य, नर्सिंग स्टाफ, छात्र एवं बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat