Breaking News

जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नगर व क्षेत्र में धूमधाम से निकला।

Spread the love

बिसौली। पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद स.अ.व. की यौम ए पैदाइश की खुशी में शुक्रवार को जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नगर व क्षेत्र में धूमधाम से निकला। नगर की बड़ी मस्जिद में कुरान ख्वानी से जश्न का आगाज हुआ। महफिल – ए – मिलाद के बाद मौलाना इफ्तिख़ार अहमद अशरफ़ी, हाफ़िज़ शरीफ़ जामी, मौलाना अफ़लाक रज़ा उवैसी, हाफ़िज़ शादाब रज़ा उबैसी, मौलाना बिलाल रज़ा, हाफ़िज़ अब्दुल मुक़तदर अहमद, कारी अब्दुल ग़फ़्फ़ार, सैयद शायर अली, हाफ़िज़ फ़ुरक़ान, हाफ़िज़ मज़हर खांन ने नबी की अजमत बयान की। जुलूस में शामिल नबी के दीवानों के काफिले का जगह-जगह फूलों से इस्तकबाल किया गया। इस दौरान सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा, खुशियां मनाओ आ गए सरकार जैसे नारों से नगर गूंज गया। उलेमाओं ने अपनी तकरीर में कहा कि अल्लाह ने 1500 साल पहले इसी मुबारक महीने में हजरत मोहम्मद साहब को दुनिया से जाहिलियत को अंधेरे से बाहर निकालने के लिए भेजा था। उन्होंने कहा कि हजरत सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श बनकर आए। उन्होंने दुनियां को शांति का पैगाम दिया, उनके जैसा कोई नहीं था और न दुनिया में आगे आएगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी खासतौर पर अलर्ट दिखाई दिया। सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, हाजी रफीक खां, मशहूद खां हमदम, मदरसे के सदर इरशाद खान, सपा नेता काजी शाहनवाज खान, सपा नगर अध्यक्ष वाजिद खान, चेयरमैन पुत्र राशिद मंसूरी, हाजी तस्लीम खा, हाजी हबीब खां, संयोजक मुन्ने खां, जहीर ऑटो, शेर मो. सिद्दीकी, जाकिर खान, बब्बू खान, शफी मो., इसहाक सैफी, असलम सैफी, डा. अमीर उद्दीन, सभासद सफीक अहमद, बाबू फारूकी, शौकत अली खां, शहजाद खान, जाकिर सैफी, इमरान सैफी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: लाठी से पीटकर पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Spread the loveग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर पंचनामा …

error: Content is protected !!