Breaking News

बदायूं स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस

Spread the love

बिसौली। बदायूं स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर विद्या भारती पुरातन छात्र परिषद की नगर इकाई बिसौली द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन नगर संयोजक प्रशांत गर्ग, नगर सह संयोजक शिवम शंखधार और जिला संयोजक सुमित गोयल के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक मनीष सिंघल भी उपस्थित रहे। जिन्होंने बिसौली से आई हुई नगर इकाई को गीता और अंगवस्त्र भेट किए और नगर विधायक को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान और आदर – सत्कार किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों, आचार्यों एवं प्राचार्यों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस की गरिमा को बढ़ाते हुए नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने ओजस्वी विचारों से छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। जिला संयोजक सुमित गोयल ने अपने वक्तव्य में विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्या भारती के शैक्षणिक संस्थान किस तरह समाज में नैतिक शिक्षा और संस्कृति के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालय के व्यवस्थापक मनीष सिंघल ने भी इस अवसर पर अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता और बिसौली की नगर इकाई का भारी सम्मान और आदर-सत्कार किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। इस अवसर ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को उजागर किया और शिक्षा जगत में विद्या भारती की भूमिका को और मजबूत किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!