Breaking News

सांसद खेल महोत्सव 2025 – मशाल रैली का भव्य स्वागत

Spread the love

सांसद खेल महोत्सव 2025 – मशाल रैली का भव्य स्वागत

आज लोकसभा बदायूँ के सांसद खेल महोत्सव 2025 की मशाल,
जो कि खेल दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषिका गुप्ता जी को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा जी द्वारा सौंपी गई थी,
बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी पहुँची।

जिला ओलंपिक संघ बदायूँ के अध्यक्ष राज़न मेहंदीरत्ता जी ने छात्र दिव्यांश चौहान को मशाल सुपुर्द की।
स्कूल में फूलों की वर्षा कर खिलाड़ियों एवं छात्रों ने इस मशाल का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, स्कूल प्रशासक अमित माहेश्वरी,
स्कूल निदेशक अनुज वार्ष्णेय, खेल शिक्षक विकास कुमार तथा टी.सी. भट्ट भी उपस्थित रहे।

“सांसद खेल महोत्सव – फिट युवा फॉर विकसित भारत” के तहत
रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड स्कैन करें या http://sansadkhelmahotsav.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त से 20 सितम्बर 2025 तक जारी रहेगी।

श्री राज़न मेहंदीरत्ता ने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करने और खेल महोत्सव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …