Breaking News

हिंदू मुस्लिम भाइयों ने मिलकर मनाया ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार

Spread the love

*हिंदू मुस्लिम भाइयों ने मिलकर मनाया ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार*

ककराला में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बहुत जोशो खरोश के साथ हिंदू मुस्लिम ने मिलकर मनाया।
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपने रास्तों हुसैन गली से होता हुआ शांति के साथ संपन्न हुआ
जुलूस का आगाज जियारत शरीफ से हुआ।
मदरसा कमरूल उलूम, मदरसा सकलैनिया, दावत-इ-इस्लामी यूनिट ककराला, मदरसा गुलशन इस्लाम आदि मदरसों और मोहल्लों के लोगों ने जुलूस में शिरकत की
वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खान राजपूत ने जुलूस पर पुष्प वर्षा करके माहौल को खुशबूदार बनाया ।
मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारी ने भी जुलूस पर पुष्प वर्षा की।
जगह-जगह हिंदू भाइयों ने पुष्प वर्षा करके हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की।
पुलिस प्रशासन का बहुत योगदान रहा और व्यवस्थाएं बनाने में।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मुंतखाब अहमद सकलैनी, पूर्व अध्यक्ष महबूब सकलैनी, विद्युत विभाग जेइ राकेश कुमार ,मौलाना रिफाकत, मुफ्ती फहीम , हाफिज जान मोहम्मद, हाफिज आमिल सकलैनी,कारी कैश, हाफिज कमर, हाफिज रफी अहमद, कारी मुकद्दस, हाफिज मुस्तकीम, ताइफ खान ,अब्दुल अलीम, हाफिज जमीर, मुदस्सिर खान, जीशान अंसारी,तसखीर आलम, वाहिद राजपूत,अमित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, मुन्नालाल, सुमित अग्रवाल,अशरफ उर्फ छोटे , मुजाहिद, आदि हजारों लोग मौजूद रहे।
थाना प्रभारी उदयवीर सिंह, चौकी इंचार्ज ककराला सुमित चौधरी फोर्स बल के साथ तैनात रहे।

पूर्व विधायक मुस्लिम खान ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए दान कैंप लगाया और खुद मदद करके लोगों से मदद करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!