Breaking News

भक्तों ने चोला चढ़ाकर किया हनुमान चालीसा का पाठ

Spread the love

भक्तों ने चोला चढ़ाकर किया हनुमान चालीसा का पाठ

बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बाबा को भोग लगाया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, रितिक, प्रांजल देवल, उदयराज कोहली आदि मौजूद रहे। इधर मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा एवं भक्तों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ हनुमान अष्टक यज्ञ किया। जिसमें भक्तों ने विभिन्न मंत्रों के साथ आहुतियां दी। बाद में बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!