Breaking News

बुआ के घर से किशोरी को ले गया युवक, सात पर रिपोर्ट

Spread the love

बुआ के घर से किशोरी को ले गया युवक, सात पर रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी-इस्लामनगर मुख्य मार्ग से करीब चार किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में स्थित एक गांव में 11 दिन पहले 16 वर्षीय किशोरी अपनी बुआ के घर आई थी। तभी उसके गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसपर पुलिस ने वादी की ओर से आरोपी युवक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को 11 दिन पहले अपनी बहन के गांव में छोड़ कर आया था। तीन सिंतबर की शाम उसके गांव का रहने वाला युवक रिंकू शाम को उनकी पुत्री को वहां से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की ओर से आरोपी युवक रिंकू और उसकी मदद करने के छह अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!