Breaking News

बाढ़ पीड़ितों की मदद को लगातार सक्रिय हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव

Spread the love

बाढ़ पीड़ितों की मदद को लगातार सक्रिय हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव
बदायूं के सहसवान क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बाढ़ से अनेकों गांवों के हजारों परिवार प्रभावित हो चुके हैं जिन्हें इस समय मदद की आवश्यकता है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि की ओर कोई कदम आगे नहीं बढ़ा है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य तथा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूनम यादव लगातार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं और अपने स्तर यथायोग्य मदद कर रही हैं। आज भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर पूनम यादव ने दैनिक जरूरतों का सामान बाढ़ पीड़ित परिवारों में वितरित किया।
.”बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा देखकर मन द्रवित हुआ, सेवा का संकल्प और प्रबल हुआ।”
अपने जिला पंचायत क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांव तौफ़ी नगला में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके दर्द को जाना साथ ही राहत सामग्री वितरण कर उनका कुछ दुख कम करने का प्रयास किया, इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का आश्वासन दिया,
मेरे साथ मुनेंद्र मौर्यवंशी, भूरे यादव, कुणाल यादव जगदीश रावल, अतुल शर्मा,मुजरिया मंडल उपाध्यक्ष श्री दद्दू भाई
सुरेंद्र यादव, मलखान कश्यप आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!