Breaking News

पंचायत सहायक / डाटा एंट्री ऑपरेटर कम अकाउन्ट का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ –

Spread the love

पंचायत सहायक / डाटा एंट्री ऑपरेटर कम अकाउन्ट का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ –
बदायूं जनपद के विकास खण्ड के पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ दातागंज रोड पटेल गार्डन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारादीप प्रज्वलित करके किया गया । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं सुषमा राठौर ने सर्वप्रथम प्रतिभागियों का परिचय कराया गया एवं उसके पश्चात ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत में अंतर ग्राम पंचायत की समितियां एवं उनका गठन तथा कार्य के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने सतत विकास लक्ष्य के 17 लक्ष्य एवं 9 थीम पर चर्चा की । सतत विकास लक्ष्य की 9 थीम जैसे गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव , वाल हितेषी गांव , पर्याप्त जल युक्त गांव , स्वच्छ एवं हरित गांव , आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव , सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव ,आदि पर जानकारी दी गई । इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अमर सिंह , लव कुमार , अदिति रस्तोगी , उर्मिला राठौर ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर विनोद कुमार ब्लॉक समन्वयक उझानी , अशोक कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, हनी शर्मा ,अंशिका सक्सेना, नीलम, पिंकी पाल, शिवानी पांडे, राहुल , अभिषेक , अयाज मोहम्मद आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे । विशेष सहयोग विशाल सिंह चौहान एवं पंकज सिंह का रहा । यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग बरेली मंडल बरेली द्वारा आयोजित किया गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …