बदलेगी क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल और ए.बी.रिच रिच इंटर कॉलेज मिशन स्कूल की सूरत
जन राज्य फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शाहजहांपुर अजय मीरा पाण्डेय के प्रयास रंग लाये।
प्रोजेक्ट अलंकार में दोनों विद्यालयों को चयनित कराकर कायाकल्प में जुटे युवा नेता अजय मीरा पाण्डेय।
यदि मन में दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्पबद्धता हो तो कोई भी मुकाम हासिल करना असंभव नहीं होता है यह सिद्ध कर दिखाया जनपद शाहजहांपुर के फायर ब्रांड युवा नेता जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शाहजहांपुर श्री अजय मीरा पाण्डेय अंशु ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्पबद्धता के चलते युवा नेता अजय मीरा पाण्डेय ने जनपद के दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इतिहास रखने वाले कॉलेजों को प्रोजेक्ट अलंकार में चयनित कराकर अपने अथक प्रयासों से एक नवीन कीर्तिमान स्थापित किया है। क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल वर्ष ईस्वी 1896 में ब्रिटिश हुकूमत में निर्मित हुआ था 200 वर्ष से अधिक पुराने इस गर्ल्स हाई स्कूल की जीण क्षीण अवस्था को देखकर युवा नेता जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मीरा पाण्डेय ने इसके पुनर्निर्माण व जीर्णोद्धार द्वार कराने का जिम्मा उठाते हुए इसे प्रोजेक्ट अलंकार में चयनित कर दिया है। इससे 200 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक गर्ल्स इंटर कॉलेज की दशा और दिशा परिवर्तित हो जाएगी। युवा नेता के प्रयास से क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल के समस्त शिक्षिकाएं व स्टाफ हृदय से अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रही हैं। व युवा नेता के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा है। इसी क्रम में श्री अजय मीरा पाण्डेय ने जनपद शाहजहांपुर के वीर अमर बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान की अध्ययनस्थली रहे एक.बी रिच इंटर कॉलेज जिसे मिशन स्कूल की संज्ञा के नाम से भी जाना जाता है उसका भी जीर्णोद्धार द्वारा कराने हेतु प्रोजेक्ट अलंकार में चयनित कर दिया है। जिलाधिकारी महोदय शाहजहांपुर को जन राज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक अजय मीरा पाण्डेय ने उक्त दोनों विद्यालयों के अवस्था का हवाला अपने पत्र में प्रेषित करते हुए दोनों ही ऐतिहासिक विद्यालयों की जीर्ण क्षीण अवस्था को प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से सुधारने हेतु स्वयं भेट करके अनुरोध किया था जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए युवा नेता जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक की इस महत्वपूर्ण माॅग को सहर्ष स्वीकार कर तत्काल प्रभाव से शिक्षा विभाग के जिला विद्यालय निरीक्षक व अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अरविंद कुमार को इसके लिए विशेष रूप से नोडल अवसर नामित किया है। युवा नेता जन राज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक अजय मीरा पाण्डेय उक्त दोनों विद्यालयों की जीर्ण-शीर्ण वह दुर्दशा को लेकर स्वयं जिला अधिकारी महोदय से मिले थे और उनको उक्त संदर्भ में एक प्रस्ताव सौपा था। जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए जिला अधिकारी महोदय ने उक्त दोनों विद्यालयों की अवस्था को तुरंत दुरुस्त करने हेतु प्रोजेक्ट अलंकार में चयनित कर युवा नेता के इस कार्य को उम्मीद के पंख लगा दिए हैं। आपको बता दें जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक श्री अजय मीरा पाण्डेय इससे पूर्व अपने अथक परिश्रम व प्रयासों से उत्तर प्रदेश का सबसे आधुनिक जीजीआईसी चौक शाहजहांपुर में 12 करोड़ 86 लाख 76000 की बड़ी धनराशि से निर्मित कराकर अपनी क्षमता अपनी योग्यता व शैक्षिक समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण वर्ष 2015 में पूर्व में ही प्रस्तुत कर चुके हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनकी कार्य शैली एक मिसाल बन चुकी है कि बिना किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए भी वह अपने जिले की शैक्षणिक संस्थानों के उत्थान हेतु सतत प्रयत्नशील रहते हैं।जो की नितांत सराहनीय है। कुछ ही समय बाद जनपद शाहजहांपुर के यह दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक विद्यालय भी युवा नेता श्री अजय मीरा पाण्डेय के प्रयासों से एक नवीन कलेवर में नजर आएंगे ।
Budaun Amarprabhat