Breaking News

बिल्सी के ढाबा पहुंच कर टीम ने लिया पनीर का नमूना

Spread the love

बिल्सी के ढाबा पहुंच कर टीम ने लिया पनीर का नमूना

साफ-सफाई उचित ढंग से न मिलने पर दिया नोटिस

बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित मुस्कान ढाबा पर पिछले दिनों पनीर की सब्जी में चूहा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद ढाबा बंद पड़ा था। मंगलवार को ढाबा खुलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम यहां पहुंच गई। जिसने यहां पनीर का नमूना लिया है। जिससे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। टीम की इस कार्रवाई से ढाबा संचालक में खासा हड़कंप मच गया है।

बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर गल्ला मंडी के पास स्थित मुस्कान ढाबा पर कुछ दिन पहले नगर के व्यापारी निशांत माहेश्वरी अपने दोस्त के साथ खाना खाने गए थे। पनीर की प्लेट में चूहा निकलने पर व्यापारी ने वीडियो बना लिया। बाद में पुलिस से भी शिकायत की। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा लिया। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन में फिर से सक्रिय हो गया। जिसको लेकर एक सितंबर को सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव के नेतृत्व में यहां टीम भी पहुंची लेकिन ढाबा उस दिन बंद पाया गया। इससे टीम बगैर कार्रवाई के वापस लौट गई। सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव ने बताया कि मंगलवार को टीम ने ढाबा से पनीर का नूमना लिया है। साथ ही यहां साफ-सफाई उचित ढंग से मिलने पर खाद्य सुरक्षा मानव अधिनियम 2006 के तहत ढाबा संचालक को नोटिस भी दिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!