Breaking News

इस संसार में बुराई का कोई भी साथ देना नहीं चाहता हैःरामायणी

Spread the love

इस संसार में बुराई का कोई भी साथ देना नहीं चाहता हैःरामायणी

बिल्सी में रामकथा का आठवां दिन

बिल्सी। कछला रोड स्थित माहेश्वरी भवन में श्रीराम-कृष्ण समिति की ओर से आयोजित भगवान राम की कथा के आठवें दिन कथावाचक अयोध्यादास रामायणी महाराज ने भगवान राम और रावण के युद्ध का वर्णन करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बुराई का ज्यादा दिनों तक साथ नहीं दे पाता है। एक न एक दिन लोगों को बुराई का साथ छोड़ जाते हैं। इसलिए रावण के भाई विभीषण ने भी बुराई का साथ छोड़ते हुए भगवान राम के चरणों में शरण ली थी। स्वामी जी ने जीवन में नैतिक मूल्यों की स्थापना पर बल देते हुए कहा कि कि सत्य बोलना और क्षमा करना, बड़ों की सेवा करना कभी खाली नहीं जाता है। इसका फल जीवन में अवश्य ही मानव को मिलता है। इसलिए मानव को इनका साथ नहीं छोड़ना चाहिए। इससे पहले कथावाचक ने धनुष भंग, केवट-राम संवाद आदि प्रसंगों पर भी विस्तार से चर्चा की। रामकथा में पहुंचे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भगवान राम की आरती उतारी। जिसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर चैयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, हर्षित चौधरी, चंद्रपाल तोष्नीवाल, नरेंद्र गरल, लोकेश वार्ष्णेय, नीरज माहेश्वरी, आशीष वाशिष्ठ, सत्यपाल वार्ष्णेय, दुर्गेश बाबू वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!