Breaking News

विद्युत विभाग ने एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में अलग अलग टीमों ने नगर सहित देहात में सघन जांच अभियान चलाया।

Spread the love

बिसौली। विद्युत विभाग ने एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में अलग अलग टीमों ने नगर सहित देहात में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 260 परिसरों की जांच की गई। जिसमें 87 बकाएदारों की बिजली काटी गई। साथ ही 22 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाते हुए खराब मीटर बदले गए। नगर में विद्युत विभाग की टीम को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
बुधवार को विद्युत विभाग के चेकिंग अभियान के दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी ने बताया कि बिजली बिल बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन को विच्छेद किया गया है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वह अपना बकाया समय से अदा कर विभाग की कार्रवाई से बचें। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने बेहतर आपूर्ति के लिए सभी से जांच में सहयोग करने की अपील की। वही विद्युत बिल समय से जमा करने का अनुरोध किया। इस दौरान कमलेश कुमार, बजरंगी लाल, आशीष कुशवाहा, कृष्णकांत, अनिल, धर्मवीर, सतीश, विकास, रोमेश, संगम, राजू यादव आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!