Breaking News

बिसौली कोतवाली पुलिस को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने का निर्देश

Spread the love

बिसौली। नगर में स्थित कब्रिस्तान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जो मुस्लिम समाज का दशकों पुराना कब्रिस्तान है। इसमें पुरखों की कब्रें है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि सपा नेता भूमाफिया समय-समय पर कब्रिस्तान की पैमाइश कर ठियाबंदी करने की नाकाम कोशिश करता हैं। और मिट्टी डालकर भराव करना चाहता है। शमशाद, यासीन बेग, अजीज समेत कई दर्जन लोगों ने एसडीएम राशि कृष्णा व तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि यह उनके पुरखों के कब्रिस्तान की जमीन है जो अब आबादी क्षेत्र में आ गई है। जमीन की कीमत बढ़ने के कारण भूमाफिया इस पर नजरें गड़ाए हुए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का बैनामा करा लिया है। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और लेखपाल भी आरोपियों के साथ मिले हुए हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम व तहसीलदार ने बिसौली कोतवाली पुलिस को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। वही स्थानीय लोगों ने इस विवाद से माहौल बिगड़ने की आशंका जताई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!