Breaking News

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित समारोह में क्लब के उपाध्यक्ष व मंडलीय आर.सी.सी. रोटेरियन आलोक गर्ग को रोटरी इंटरनेशनल सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया।

Spread the love

बिसौली। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित समारोह में क्लब के उपाध्यक्ष व मंडलीय आर.सी.सी. रोटेरियन आलोक गर्ग को रोटरी इंटरनेशनल सम्मेलन में प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया।
चेन्नई में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल सम्मेलन में बिसौली रोटरी क्लब ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। क्लब की ओर से आलोक गर्ग ने प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने देश भर से आए रोटेरियन नेताओं से मुलाकात की और रोटरी के उद्देश्यों को साझा करते हुए रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेजो को क्लब का ध्वज “फ़्लैग” भेंट किया। आलोक गर्ग ने बताया कि क्लब के सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, रोटरी इंटरनेशनल के वर्तमान अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेजो, इसरो के अध्यक्ष डॉ वी. नारायणन और प्रसिद्ध अभिनेता कमल हसन ने भाग लिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग सचिन मुदित अग्रवाल सुभाष चंद्र अग्रवाल रवि प्रकाश अग्रवाल विनय शर्मा डॉ मनोज महेश्वरी डॉक्टर प्रवीण शर्मा डॉक्टर जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय डॉ सुधा महेश्वरी भारती अग्रवाल ममता अग्रवाल नमिता गर्ग आदि ने बधाई दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …