Breaking News

बैंक ऑफ बडौदा जनपद बदायूँ में साइबर जागरुकता अभियान चलाया

Spread the love

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्दशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना साइबर क्राइम / साइबर सेल जनपद बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ तथा प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार साइबर सेल जनपद बदायूँ द्वारा वर्तमान परिदृश्य में निरन्तर बढते साइबर अपराध तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव / रोकथाम हेतु आज दिनांक 10.09.2025 को मुख्य शाखा बैंक ऑफ बडौदा जनपद बदायूँ में साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया तथा आम जनमानस को साइबर अपराध से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट की रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी ।
थाना साइबर क्राइम/साइबर सेल पुलिस टीम के सदस्य-
1. प्र0 निरी0 विनोद कुमार वर्धन
2. प्र0 निरी0 हरेन्द्र कुमार
3. मु0आ0 497 निपेन्द्र यादव
4. मु0आ0 712 विनय कुमार
5. आरक्षी 200 राज चौधरी
अपील- किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वनबेहटा शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुना

Spread the loveबिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के ग्राम वनबेहटा स्थित शिव मंदिर …

error: Content is protected !!