Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह उड़ान ने बदायूॅं के राजवीर सिंह ‘तरंग’ को किया सम्मानित

Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह उड़ान ने बदायूॅं के राजवीर सिंह ‘तरंग’ को किया सम्मानित

बदायूॅं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह उड़ान के वार्षिकोत्सव में बदायूॅं के साहित्यकार व शिक्षक राजवीर सिंह ‘तरंग’ को राजनांदगांव के महापौर माननीय मधुसूदन यादव, विशिष्ट अतिथि कोमल सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष भा.ज.पा व ख्यातिलब्ध साहित्यकार राजेश जैन ‘राही’ द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उडान प्रमुख सरोज सिंह परिहार ‘सूरज’ ने की। साहित्यकार राजेश जैन ‘राही’ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों को संबोधित करने हुए कहा साहित्यकारों को निष्पक्ष भाव से सामाजिक एवं समरसता पूर्ण रचनाओं का सृजन करते जनजागरण करना चाहिए। यही काव्य सृजन की सच्ची सार्थकता है। इस अवसर पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से पधारे साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया। राजवीर सिंह ‘तरंग’ की रचना को मंच व दर्शकों के द्वारा खूब सराहा गया। इस अवसर पर उड़ान साहित्य समूह द्वारा ‘टूटती जंजीरें’ साझा ग़ज़ल संग्रह का विमोचन भी किया गया।

“दिल में मुहब्बतों का खज़ाना नहीं रहा,
बैठें किसी के पास जमाना नहीं रहा।”

इस उपलब्धि पर बदायूॅं जनपद के अनेक शिक्षकों व साहित्यकारों ने उन्हें बधाईयाॅं व शुभकामनाऍं प्रेषित की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!