Breaking News

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी सुषमा दीक्षित बनी जिलाध्यक्ष, डॉ निशा शर्मा महामंत्री

Spread the love

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी सुषमा दीक्षित बनी जिलाध्यक्ष, डॉ निशा शर्मा महामंत्री

बरेली _ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनी डॉक्टर सुषमा दीक्षित और महामंत्री बनी डॉक्टर निशा शर्मा, जानकारी के अनुसार अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ बरेली की ओर से बरेली इंस्टिट्यूट पैरा मेडिकल साइंसेज में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ महानगर अध्यक्ष श्रीमती आभा तिवारी की अध्यक्षता में किया गया, इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्निहोत्री का भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर डा. सुषमा दीक्षित को जिलाध्यक्ष, डा. निशा शर्मा को जिला महामंत्री, डा. सुनीता जोशी को जिला उपाध्यक्ष, अंजना मिश्रा को जिला सचिव, एवं गायत्री शर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट ने नई टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जब जब समाज पर बड़ा संकट आया तो नारी शक्ति ने ही आगे आकर शवसमाज को वचाया है, आज भी ब्राह्मण समाज पर चौतरफा हमले हो रहे हैँ, ब्राह्मण युवाओं के साथ घोर अन्याय हो रहा है, सरकारी मशीनरी भी ब्राह्मणों पर अत्याचार कर रही हैँ, गाजीपुर और हमीरपुर कि घटनायें इसका ताज़ा उदाहरण हैँ, समाज को संगठित होकर सामना करने के अतिरिक्त कोई चारा नहीं है।
श्री पांडे ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती अंजू अग्निहोत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश और डा. सुषमा दीक्षित के नेतृत्व में पूरे जिले में महिला संगठन नये आयाम स्थापित करेगा। स्वागत करने वालों में इंदु शर्मा, मनीषा पाठक, रचना पांडे, कल्पना शर्मा, रजनी बाजपेयी, गजेंद्र पाण्डेय, डॉक्टर मुदित, अद्वितीय पाण्डेय, शुभी पाण्डेय, कौशल सारस्वत, महेश पाठक एडवोकेट, रविन्द्र नाथ द्विवेदी, नवल किशोर त्रिपाठी, अंकुर अग्निहोत्री, बिमल वशिष्ठ, अमित तिवारी, मनीता अग्निहोत्री, एकता मिश्रा आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने किया। अंत में इंस्टिट्यूट के चेयरमेन डा. सुबोध दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!