Breaking News

बिसौली में मानसिक रूप से मंदित बच्चों और अध्यापकों से हरि नाम संकीर्तन कराया

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली महिला समृद्धि के द्वारा छठे दिन मानसिक मन्दित आश्रय गृह प्रशिक्षण केंद्र बिसौली में मानसिक रूप से मंदित बच्चों और अध्यापकों से हरि नाम संकीर्तन कराया और गीता का ज्ञान दिया। श्रीमती अंजलि ने अनुरोध किया कि बच्चों से रोज हरि नाम संकीर्तन कराए उनके साथ बैठ कर गीता पाठ करें जिससे बच्चों का मानसिक विकास हो सके। आश्रय केंद्र के सचिव धर्मवीर सिंह, कोडिनेटर अनिल कुमार, सुनील, नत्थू, राजेश, हुकुम सिंह, मनोज आदि को गीता बुक एवं अन्य आध्यात्मिक पुस्तकें और चैटिंग बैग का वितरण किया।सभी बच्चे कीर्तन करके बेहद खुश थे उन्होंने कीर्तन के साथ नृत्य भी किया।इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, सचिव आंचल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ऋतु साहनी, पारुल अग्रवाल, रूपम गुप्ता, कंचन सक्सेना, डॉक्टर स्वाति रंजन, सरिता वार्ष्णेय, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, राखी वार्ष्णेय, शिवानी अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, ममता यादव, स्मिता यादव, रुचि वार्ष्णेय, सपना वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सिम्मी साहनी, राधिका अग्रवाल, पिंकी वार्ष्णेय, आदि सदस्य उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, डकैती के रुपये, तमंचा और बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल …

error: Content is protected !!