Breaking News

डीईओ ने की खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संबंध में बैठक

Spread the love

डीईओ ने की खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संबंध में बैठक
बदायूँ : 24 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि निर्वाचन के लिए मंडलायुक्त बरेली मंडल रिटर्निंग ऑफिसर तथा सभी सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारी सहायक रिटर्निग ऑफिसर होंगे। उन्होंने दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा ने बताया कि वर्तमान विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल 07 दिसंबर 2026 को पूर्ण होगा। वर्ष 2022 में हुए निर्वाचन में कुल मतदाता 3275 थे जिसमें से 2202 पुरुष व 1073 महिलाएं थी तथा इसके लिए 10 मतदेय स्थल बनाए गए थे। मतदाता के लिए 16 किलोमीटर के दायरे में मतदेय स्थल बनाए गए थे। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग में राजकीय महाविद्यालय का जलवा, 2 छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

Spread the loveबदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग …