Breaking News

30 सितम्बर से शक्तिपीठों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Spread the love

30 सितम्बर से शक्तिपीठों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
बदायूँ : 24 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शारदीय नवरात्रि में अप्ट्मी एवं महानवमी के पावन अवसर पर 30 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में 09 मंदिरों व शक्तिपीठों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था पूर्ण कराने के लिए सम्बंधित उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत को नामित किया गया है।
उन्हांने बताया कि शक्ति पीठ नगला मन्दिर, ककोडा देवी मन्दिर, शिव शक्ति भवन बिल्सी, गवां देवत मन्दिर बिसौली, दुर्गा मंदिर (अस्टल मंदिर) नगर पालिका परिषद दातागंज, मंगला माता मन्दिर वजीरगंज, देवी मंदिर कश्यप बस्ती, ग्याऊँ, देवी मंदिर महादेव करवा इस्लामनगर, भोलेबाबा देवी मन्दिर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके लिए नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि चिन्हित देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। शारदीय नवरात्रि कार्यक्रम में 30 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से 01 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे तक रामायण, सुन्दरकांड व दुर्गा सप्तशती पाठ के कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय लोक कलाकारों, भजन मण्डली, कीर्तन मण्डली के माध्यम से कराएं। कार्यक्रम की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!