Breaking News

मंदिरों में भक्तों ने की मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना।

Spread the love

मंदिरों में भक्तों ने की मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना

बिल्सी। नवरात्र के पांचवे दिन शुक्रवार को नगर के मंदिरों में भक्तों ने मां कूष्मांडा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां का जलाभिषेक किया। भक्तों का कहना है कि ऐसी मान्यता है कि मां कूष्मांडा की उपासना करने से भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी नकेल

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों और डिजिटल फ्रॉड पर प्रभावी अंकुश लगाने …