Breaking News

आश्रम में वृध्दों को कराया सहभोज, लिया आशीर्वाद

Spread the love

आश्रम में वृध्दों को कराया सहभोज, लिया आशीर्वाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम द्वारा संकालित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को मोहल्ला संख्या एक निवासी एवं दवा विक्रेता अर्पित वाष्र्णेय और उनके परिवार ने यहां पहुंच कर वृद्धजनों को सहभोज कराया। साथ ही वस्त्र, फल का वितरण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए वृद्धों का आशीर्वाद लेना और उनकी सेवा जरुर करनी चाहिए। इस मौके आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, लवलेश कुमार, शिव गौड़, सचिन कुमार, पन्नालाल, रामकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …