Breaking News

सीओ के साथ पुलिस ने कर्मियों ने किया रुट मार्च

Spread the love

सीओ के साथ पुलिस ने कर्मियों ने किया रुट मार्च

बिल्सी। जुमे की नमाज को लेकर सीओ संजीव कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मिश्रित आबादी इलाके में पैदल रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीओ ने बताया शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या आठ, तीन, दो और गांव खैरी, सिरासोल, बेहटा गुंसाई समेत मिश्रित आबादी इलाके में पैदल रूट मार्च किया। सीओ ने कहा अगर कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने खुराफातियों को कड़ा संदेश दिया। जुमे की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा किसी भी प्रकार का हुड़दंग किया गया तो करवाई की जाएगी। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज राम मेहर सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार, ललित कुमार, संजय सिंह, निखिल कुमार, अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …