Breaking News

असुरक्षा होने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल करें छात्राएं

Spread the love

असुरक्षा होने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल करें छात्राएं

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव बादशाहपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत कोतवाली बिल्सी को दिखाया गया। यहां छात्राओं को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान एवं यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सशक्त करने के लिए चलाई जा रही सेवाओं से सम्बंधित विस्तार से जानकारी दी गई। एसआई राममेहर सिंह ने छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि उनके सबसे नजदीक उनके माता-पिता होते हैं। हर बात अपनी माता, बड़ी बहन तथा विद्यालय में अपनी अध्यापिका से साझा करना चाहिए। किसी भी तरह की असुरक्षा होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवाएं-102, एम्बुलेन्स सेवा 108, वूमेन हेल्पलाइन नम्बर-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साईबर सुरक्षा-1930 को डायल करें। इस मौके पर वार्डेन भारती मालपाणी आदि मौजूद रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!