Breaking News

बिल्सी में दिखाई गई भगवान राम के जन्म की लीला

Spread the love

बिल्सी में दिखाई गई भगवान राम के जन्म की लीला

बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह स्थित रामलीला के मंच पर बृहस्पतिवार की रात वृंदावन से आये कलाकारों ने राम जन्म की लीला का मंचन बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। यहां सबसे पहले प्रीतम बाबू और डा.प्रसून वाष्र्णेय ने भगवान राम की आरती की। उसके बाद मंचन में दिखाया गया कि पुत्र न होने के दुख से व्याकुल राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। वशिष्ठ ऋषि के निर्देश पर पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यज्ञ से प्रकट हुए अग्निदेव का दिया प्रसाद तीनों रानियों में बराबर बांटा जाता है। इससे उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति होती है। बड़े पुत्र का नाम राम, दूसरे का भरत, तीसरे का लक्ष्मण और चौथे का नाम शत्रुघ्न रखा जाता है। राम जन्म के समय पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान मेला कमेटी के प्रबंधक विनोद पालीवाल, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह गूर्जर, अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, मंत्री जितेंद्र कुमार, प्रखर माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी, अजय प्रताप सिंह, हरिओम राठौर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …