Breaking News

बिल्सी में धूमधाम से निकली भगवान राम की शोभायात्रा

Spread the love

बिल्सी में धूमधाम से निकली भगवान राम की शोभायात्रा

आकर्षण का केंद्र रही कई झांकियां, व्यापारियों ने बरसाए फूल

भारी संख्या में शोभायात्रा देखने निकले लोग

बिल्सी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा सोमवार को नगर में धूमधाम से निकली। शोभायात्रा में कई जिलों की झांकियां थी जो आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा पर नगर के व्यापारियों ने फूल बरसाए और श्रद्धालुओं ने श्रीराम की पूजा अर्चना की। श्रीराम के परिवार के साथ ही भगवान गणेश, शंकर, हनुमान आदि की झांकियां लोगों को लुभा रही थी। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर और क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग दोपहर से ही जमा हो गए। देर शाम तक शोभायात्रा की गूंज पूरे नगर में सुनाई देती रही। सुरक्षा के लिहाज से कई स्थानों की पुलिस भी शोभायात्रा के साथ चल रही थी। नगर में अंबियापुर चौराहे से शोभायात्रा शाम छह बजे शुरू हुई जो कि नगर के मोहल्ला साहबगंज, नगर पालिका परिषद रोड, मुख्य बंबा चौराहा, सराफा बाजार आदि से होकर गुजरी। शोभायात्रा में शामिल रही झांकियां में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, पवन पुत्र हनुमान, मां सरस्वती, राधा कृष्ण, भगवान गणेश लोगों को काफी आकर्षित कर रही थी। इन झांकियां के बीच में काली का अखाड़ा भी अपना प्रदर्शन करता हुआ चल रहा था। जिन रास्तों से शोभायात्रा निकाली उन पर सुबह से ही नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा बेहद सफाई व्यवस्था कराई गई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्था को बनाते हुए चल रहे थे। बैंड बजे धार्मिक गीत सुनाते हुए चल रहे थे। इसको सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमेश बाबू गुप्ता, प्रबंधक विनोद पालीवाल, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह गूर्जर, डा.श्रीकृष्ण गुप्ता, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, मोहित गुप्ता, लवकुमार वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार, आदित्य माहेश्वरी, अखिल मालपानी, शेखर सक्सेना, नन्हे देवल, हरिओम राठौर आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!