Breaking News

सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां कालरात्रि

Spread the love

सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां कालरात्रि

बिल्सी। सोमवार को नगर के मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना की गई। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची। नगर के हनुमानगढ़ी देवी एवं मोहल्ला संख्या दो स्थित मां शीतला देवी मंदिर पर सबसे अधिक भक्त पहुंचे। मंदिर में सुबह महाआरती में लोगों ने भाग लेकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। कहते हैं कि पूर्ण मन और श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। माता रानी की कृपा पाने के लिए भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में माता के जयकारों की गूंज रही। लोगों ने मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। इसके अलावा नगर के कुटी, नील कंठेश्वर महाराज, नव दुर्गा मंदिर, भवन मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। इधर, नगर के शिशु शिक्षा सदन स्कूल में नवरात्र का बड़े धूमधाम से मनाया गया। यहां छोटी कन्याओं को माता रानी के रुप में श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। प्रबंधक रजनीश शर्मा, प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा समेत सभी शिक्षकों ने उनकी पूजा कर प्रसाद का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!