Breaking News

सेवा पखवाड़ा के चलते वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

Spread the love

सेवा पखवाड़ा के चलते वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने निःशुल्क चश्मे बांटे
आसफपुर ( बदायूं ) – शासनादेश के मुताबिक सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वस्थ नारी , सशक्त परिवार कार्यक्रम को धरातलीय स्तर पर सफल बनाने के ख्याल से बदायूं जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वार्ष्णेय , ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण व कस्बा मुड़िया धुरेकी चेयर मेन अनुपम पाठक ने फीता काटकर किया ।इस अवसर पर यहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार व स्टाफ नर्स जहीन मिर्जा ने भाजपा पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया । इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की ।
इस अवसर पर नेत्र चिकित्सक डॉक्टर रामाकांत वार्ष्णेय की उपस्थिति में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वार्ष्णेय , ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण व चेयर मेन अनुपम पाठक ने एक दर्जन से अधिक आंखों के मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए ।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार , नेत्र चिकित्सक रमाकांत वार्ष्णेय ,सत्य पाल सिंह , एच एल शर्मा , महेंद्र नाथ , समद अली , आशुतोष शर्मा , आशीष , विशाल भारती , शोएब मलिक ,जुनैद मेहदी , गौरव कुमार वार्ष्णेय , अंकित कुमार , निशांत कुमार , अनिल कुमार , जहीन मिर्जा , नीतू यादव , प्रिय शर्मा ,पवन शर्मा , संध्या शर्मा , आरती सक्सेना , विवेक कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
इस स्वास्थ्य शिविर में आसफपुर क्षेत्र के गांव जैतपुर , मोहकमपुर , दबथरा , पुरवाखेड़ा , दानपुर , थान पुर , नगलाजैत , नबाबपुरा , भोजपुर , नूर नगर कौड़ियां , द्वंदपुर , मानपुर , मन्नू नगर , श्यामपुर , सीकरी आदि गांव से आए मरीजों की कतार लगी रही ।
इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किया गया । हाल ही में अगला स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम 02 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा ।
यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!