Breaking News

31 अक्टूबर 2025 तक विशेष गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन

Spread the love

बदायूं/उझानी विशेष गंगा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में दिनांक 02 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण सुनिश्चित करना है इसी क्रम में आज दिनांक 13अक्टूबर 2025 को भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज पंजाबी कॉलोनी उझानी बदायूं के प्रांगण में होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से समस्त पेंटिंग क्विज आदि गतिविधियां कराई गई गतिविधियों का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्या सुजाता माथुर के द्वारा किया गया छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें टॉप फाइव छात्र चुनी गई जिसमें तनिष्क क्लास 10th प्रथम, द्वितीय स्थान पर रौनक क्लास 11th तृतीय स्थान पर साधना क्लास 9th चतुर्थ स्थान पर आयुषी सिंह क्लास 9 पांचवें स्थान पर मधिहा अंसारी सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए जिसमें संस्था की डायरेक्टर डॉक्टर कृष्णा सिंह ने छात्र छात्राऔ और समस्त शिक्षिको को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई इसी क्रम में छात्रों ने पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अनेक जागरूकता गतिविधियों मैं प्रतिभाग किया इस अवसर पर डॉ. कृष्णा सिंह श्रीमती कुसुम लता स्वयंसेविका रिया एवं कुमकुम तथा विद्यालय के समस्त शिक्षको‌‌ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

रिपोर्टर रामू सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!